सीधे मुख्य जानकारी पर जाएँ

आगरा शहर में फ्री डिलीवरी

20+ साल से आगरा की अपनी स्टील फर्नीचर फैक्ट्री

आपके नाप की
स्टील अलमारी, रैक, दीवान और गेट

बाज़ार के फिक्स साइज़ से छुटकारा। नाप लेने हम खुद आपके घर, दुकान या गोदाम आते हैं, अपनी फैक्ट्री में बनाते हैं और आगरा में फ्री डिलीवरी देते हैं।

मैरून और क्रीम रंग की 3 डोर स्टील अलमारी, नीचे दराज़ों के साथ
  • फ्री में नाप लेने आते हैं
  • आगरा में फ्री डिलीवरी
  • सीधे फैक्ट्री से, कोई बिचौलिया नहीं
  • GST बिल मिलेगा

हमारे मुख्य प्रोडक्ट

जो भी चाहिए, आपके नाप से बनेगा

ये हमारे मुख्य प्रोडक्ट हैं। साइज़, रंग और डिज़ाइन आप बताइए, बाकी हम पर छोड़िए।

ऑर्डर कैसे होता है

नाप से डिलीवरी तक, 4 आसान कदम

  1. कॉल या WhatsApp करें

    बताइए क्या चाहिए, और हो सके तो जगह की फोटो भेज दीजिए।

  2. हम नाप लेने आते हैं

    गेट हो या अलमारी, आपकी जगह पर आकर सही नाप खुद लेते हैं।

  3. डिज़ाइन, रंग और रेट पक्का

    साइज़, डिज़ाइन, रंग और रेट आपसे पक्का करके ही काम शुरू करते हैं।

  4. बनाकर घर तक पहुँचाते हैं

    अपनी फैक्ट्री में बनाकर, ऑर्डर के हिसाब से 7 दिन से 1 महीने में, पूरे आगरा शहर में फ्री डिलीवरी।

VIP स्टील फर्नीचर्स ही क्यों?

  • 20+ साल का अनुभव

    20 साल से ज़्यादा से आगरा में खुद बनाते हैं।

  • CRCA स्टील

    मज़बूत CRCA स्टील की अलमारियाँ।

  • रंग-डिज़ाइन आपकी पसंद

    मैरून, काला, हरा, भूरा, ग्रे, क्रीम या लकड़ी जैसा।

  • सीधी बात अनिल गर्ग से

    कोई बिचौलिया नहीं।

    98970 18245
  • आगरा में फ्री डिलीवरी

    फैक्ट्री से सीधे आपके घर या दुकान तक, कोई चार्ज नहीं।

  • GST रजिस्टर्ड निर्माता

    GST बिल उपलब्ध है।

आपकी परेशानी, हमारा हल

रेडीमेड फर्नीचर में यही दिक्कतें आती हैं न?

  • “बाज़ार की कोई भी अलमारी मेरे आले या कोने में फिट ही नहीं होती।”

    VIP का हल: हम आपकी दीवार का नाप लेकर ठीक उसी साइज़ की अलमारी बनाते हैं, चाहें तो दीवार से दीवार वॉल-फिट भी।

  • “कमरा छोटा है, रज़ाई-गद्दे और बक्से रखने की जगह ही नहीं बचती।”

    VIP का हल: नीचे स्टोरेज वाला स्टील बॉक्स दीवान, आपके कमरे के नाप से। सोने की जगह भी, सामान की जगह भी।

  • “सामान तो ले लिया, पर गाड़ी का भाड़ा अलग से देना पड़ा।”

    VIP का हल: हम आगरा के अंदर फ्री डिलीवरी देते हैं, फैक्ट्री से सीधे आपके दरवाज़े तक।

  • “पतली चादर वाली अलमारी साल भर में ही पिचक गई।”

    VIP का हल: हमारी अलमारी CRCA स्टील की बनती है। चादर कितने गेज की होगी, ऑर्डर से पहले खुलकर पूछिए।

  • “दीवार में ईंट की अलमारी बनवा ली, पर बाज़ार का कोई गेट उसमें फिट नहीं बैठता।”

    VIP का हल: हम खुद आपके यहाँ आकर अलमारी का नाप लेते हैं, फिर उसी नाप से स्टील गेट और फ्रेम बनाते हैं।

  • “गोदाम में डिब्बे ज़मीन पर ढेर पड़े रहते हैं, ज़रूरत पर कुछ मिलता नहीं।”

    VIP का हल: आपके डिब्बों, सामान और जगह के नाप से स्लॉटेड एंगल रैक और गोदाम स्टोरेज रैक बनाते हैं।

पूरे आगरा शहर में फ्री डिलीवरी

फैक्ट्री से सीधे आपके घर, दुकान या गोदाम तक। आगरा शहर में कहीं भी डिलीवरी का एक रुपया नहीं लगता।

आगरा के हर कोने में, जैसे:

  • कमला नगर
  • बल्केश्वर
  • दयालबाग
  • सिकंदरा
  • शाहगंज
  • संजय प्लेस
  • ताजगंज
  • खंदारी
  • ट्रांस यमुना
  • शास्त्रीपुरम
  • फतेहाबाद रोड
  • आवास विकास

आगरा से बाहर हैं? कॉल करके पूछ लीजिए, डिलीवरी की बात हो जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अलमारी या रैक का रेट कितना है?

रेट साइज़, चादर और डिज़ाइन पर निर्भर करता है, इसलिए यहाँ फिक्स रेट नहीं लिखा। नाप या जगह की फोटो WhatsApp करें, हम रेट बता देंगे।

क्या आप नाप लेने घर आते हैं?

हाँ, नाप लेने हम खुद आते हैं, खासकर दीवार की अलमारी के गेट, वॉल-फिट अलमारी और रैक के लिए। समय तय करने के लिए कॉल करें। नाप लेने का कोई चार्ज नहीं, बिल्कुल फ्री।

डिलीवरी का कितना चार्ज लगता है?

पूरे आगरा शहर में डिलीवरी बिल्कुल फ्री है। शहर से बाहर के लिए कॉल करके पूछ लें।

ऑर्डर के बाद सामान कितने दिन में मिल जाएगा?

ऑर्डर के हिसाब से 7 दिन से 1 महीना लगता है। नाप लेने के बाद हम आपके ऑर्डर का पक्का समय बता देते हैं।

आज ही कॉल करें, नाप की बात करें

जगह की फोटो भेजेंगे तो रेट बताना और आसान होगा।

कॉल बैक चाहिए?

नाम और नंबर छोड़िए, हम आपको कॉल करेंगे।

भेजने पर आपकी जानकारी WhatsApp मैसेज में भरकर खुल जाएगी, बस सेंड दबाइए। आपकी जानकारी सिर्फ़ आपसे बात करने के लिए इस्तेमाल होगी।